aajtaktimes

पुरस्कार वितरण समारोह में विहिप ने सैकड़ों बच्चों को किया सम्मानित

जौनपुर। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से बच्चों में छिपी प्रतिभा निकलकर बाहर आती है तथा इससे बच्चों की बुद्धिमत्ता में भी निखार आती है। उक्त बातें श्रीमती रमपत्ती देवी शिक्षण संस्थान भटपुरा रसूलपुर विकास खण्ड खुटहन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुये विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री मनोज जी ने कही। इसके पहले मुख्य अतिथि मनोज जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिसके बाद उन्होंने गत दिवस सम्पन्न हुये सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया। सम्मानित होने वाले बच्चों में विष्णुकान्त बिन्द, कुलदीप बिन्द, विनोद यादव, अभिषेक यादव, आनन्द बिन्द, पूजा बिन्द, स्वाती गुप्ता, दिशान्त यादव, शनि गुप्ता, शशिकांत याव, शुभम यादव के अलावा अन्य छात्र-छात्राएं प्रमुख रहे। समारोह की अध्यक्षता राम दुलारे बिन्द एवं संचालन राम प्रताप बिन्द ने किया। अन्त में प्रबन्धक राम दुलारे बिन्द ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डा. हरिराम गौतम, अनिल बिन्द, अशोक मिश्रा, रितेश तिवारी, अरविन्द मिश्रा, राजकमल यादव के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 5031799718973602747

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item