aajtaktimes

पशु तस्करों ने सिपाही को रौंदा

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी घनश्यामपुर के सामने पशु तस्करों ने एक पुलिसकर्मी को जान से मारने की गरज से पिकप से रौंद दिया जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। घटना बुधवार की सुबह की है जिसको लेकर मौके पर हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष क्षितिज त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर बुरी तरह से घायल सिपाही एखलाक को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गये जहां हालत गम्भीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के अनुसार पुलिस की मिलीभगत से लामबन्द पशु तस्करों की लगभग आधा दर्जन पिकप रोज की भांति बुधवार को दिनचर्या के मुताबिक घनश्यामपुर पुलिस चौकी होते हुये खुटहन की तरफ जा रही थी। इस दौरान पशुओं से लदी पिकप को सिपाही एखलाक ने रुकने का इशारा किया कि तभी पीछे से खार खाया दूसरा पिकप चालक सिपाही को रौंदते हुये भाग निकला। इस सम्बन्ध में घनश्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी रामबाबू मिश्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिसिया कार्यवाही शुरू कर दिया है।

Related

UP 5498107684204226590

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item