DIOS की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/dios.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई द्वारा बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर स्वयं डीआईओएस के कार्यालय में न बैठने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये शिक्षक नेताओं ने क्षोभ व्यक्त करते हुये आक्रोश व्यक्त किया। अधिकारी के कार्यप्रणाली के विरोध में जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसको उन्होंने गम्भीरता से लिया। इस पर शिक्षकों ने चेतावनी दिया कि यदि 29 जनवरी तक कार्यवाही नहीं हुई तो डीआईओएस कार्यालय में तालाबंदी किया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि धरना तब तक अनवरत चलाया जायेगा जब तक कार्यालय में उपस्थित होकर डीआईओएस लम्बित समस्याओं का निस्तारण नहीं करेंगे। धरने का संचालन सुधाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, शशि प्रकाश मिश्र, विजय यादव, राणा प्रताप सिंह, रामकृष्ण द्विवेदी, अजय प्रकाश, दयाशंकर यादव, रामचन्द्र यादव, बिन्द्रा यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

