ठण्ड ने ली राष्ट्रीय पक्षी की जान, मचा हड़कम्प
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_961.html
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पालपुर गांव स्थित गिरजाशंकर जूनियर हाईस्कूल के सामने स्थित एक पेड़ के नीचे राष्ट्रीय पक्षी मोर की ठण्ड ने जान ले ली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी जिस पर बक्शा रेंज ब्रिट प्रभारी सुनील सिंह मौके पर पहुंचकर मृत पक्षी मोर के शव को अपने कब्जे में ले लिये। इस बात की जानकारी बक्शा रेंज के रेंजर डीएन दूबे व वन विभाग के प्रभागीय निदेशक एपी पाठक को जानकारी दी गयी। देखते हुए वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। मृत मोर का पंचनामा करके उसका अंतिम संस्कार वन विभाग द्वारा वन विभाग में किया गया। इस मौके पर डा. राजेश यादव, अशोक सिंह, प्रेम नारायण सिंह, धर्मसेन सिंह, रमेश दूबे, ज्ञानेन्द्र दूबे एडवोकेट, रामजीत धरिकार, गुड्डू सिंह मौजूद रहे।

