aajtaktimes

ATM कार्ड बदलकर उचक्के ने उड़ाया 40 हजार रूपया

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में स्थित यूनियन बैंक आफ इण्डिया से एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 40 हजार रूपया उड़ा दिया जिसकी जानकारी होने पर उपभोक्ता अवाक रह गया। पीड़ित क्षेत्र के ही सौरइया गांव निवासी वरूण गुप्त है जिसके अनुसार वह बैंक जाकर अपने एटीएम से पैसा निकाल रहा था कि कुछ दिक्कत होने लगी। इस पर वहां खड़े जालसाज ने एटीएम बदलकर उसके खाते से 40 हजार रूपया निकाल लिया और आराम से फरार हो गया। अपने को ठगा महसूस होने की जानकारी होने पर काफी देर तक परेशान होने के बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित रूप से अवगत करा दिया है।

Related

UP 2273670326621015574

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item