aajtaktimes

अनशनरत शिक्षकों ने कहा- अब 30 जनवरी से कार्यालय में करेंगे पूर्णतः तालाबंदी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई के बैनर तले चल रहे क्रमिक अनशन के तीसरे दिन भी शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि जिला विद्यालय निरीक्षक के लगातार पलायन व शिक्षक समस्सयाओं के प्रति उदासीनता सहित कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में शिक्षकों का यह प्रदर्शन बीते 27 जनवरी से चल रहा है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि अब शिक्षकों के बर्दाश्त करने की सीमा का अन्त हो चुका है। अब हम सब अगले संघर्ष के रूप में 30 जनवरी से डीआईओएस कार्यालय में पूर्णतः तालाबंदी करने को बाध्य हैं। धरनासभा का संचालन जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर विजय बहादुर यादव, प्रेम बहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह, राणा प्रताप सिंह, विनय ओझा, अजय प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, सुरेश यादव, गजाधर राय, समर बहादुर सिंह, रामकृष्ण दूबे, सतीश सिंह, चन्द्र प्रकाश दूबे, दिलीप सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Related

UP 1645567534651420037

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item