सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस 3 जनवरी को
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/3_29.html
जौनपुर। ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का 26वां स्थापना दिवस 31 जनवरी दिन रविवार को छतरीपुर चक्के पराऊगंज बाजार में मनाया जायेगा जहां रूद्राभिषेक व रामायण पाठ का भी आयोजन होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि उसी दिन शाम को विशाल भण्डारा होगा जिसमें शामिल होकर अपने जीवन को पुण्य के भागी बनाने के लिये लोगों से अपील की गयी है। समिति के अनुसार 31 जनवरी 1990 को परमपूज्य संत लाल बाबा द्वारा उक्त मंदिर का लोकार्पण किया गया था जिसे समाजसेवी फतेह बहादुर सिंह द्वारा बनवाया गया था।

