जौनपुर में प्रतिवर्ष डेढ़ हजार लोग होते हैं मुख कैंसर के रोगीः डा. गौरव प्रकाश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_790.html
जौनपुर। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विक्रम गुप्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को रूहट्टा स्थित केयर डेंटल स्पेशयलिटी सेण्टर पर निःशुल्क दंत परीक्षण व मुख कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने किया। उद्घाटन फीता काटने के साथ युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस मौके पर दंत रोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रकाश मौर्य ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 7 लाख नये कैंसर के रोगी मिलते हैं जिनमें 3 लाख काल के गाल में समां जाते हैं। इन लोगों में 50 प्रतिशत मुंह के कैंसर के रोगी होते हैं। उन्होंने बताया कि 98 प्रतिशत मुंह के कैंसर तम्बाकू जनित होते हैं जिसके चलते प्रतिवर्ष पूरे विश्व में 60 लाख मौतें होती हैं जिनकी रोकथाम संभव है। डा. मौर्य ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 2 लाख, उत्तर प्रदेश में 20 हजार और जौनपुर में लगभग डेढ़ हजार लोगों को मुख का कैंसर होता है। पान मसाला, गुटखा आदि चबाने वालों को सामान्य व्यक्ति की तुलना में मुख कैंसर होनेन का खतरा 4 सौ गुना अधिक है। इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री टण्डन ने कहा कि संस्था द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अवधेश गिरि, भृगुनाथ पाठक, डा. तुलिका मौर्या, सविता गुप्ता, अतुल गुप्ता, अतुल सिंह, डा. आरएन मिश्र, डा. मुकेश शुक्ल, डा. शिखा शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्थाध्यक्ष विक्रम गुप्त ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

