प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर की खुदकुशी, प्रेमिका की हालत गम्भीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_279.html
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैया काजी गांव में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने की नियत से सोते समय गोली मारने के बाद खुद को गोली मार लिया जिससे उसकी तो मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल प्रेमिका का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लगभग 27 वर्षीय जयहिन्द मौर्य का 17 वर्षीया पिंकी यादव नामक लड़की से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जयहिन्द अपनी प्रेमिका के घर गया जहां सोते समय पिंकी की हत्या करने की नियत से गोली मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। इसके बाद वह उसी कट्टे से अपने को गोली मार लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिये। साथ ही पिंकी की हालत नाजुक देखते हुये बेहतर उपचार के लिये वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे बीएचयू ले जाकर भर्ती कराये जहां समाचार लिखे जाने उसका उपचार चल रहा था। इधर मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। साथ ही जयहिन्द की लाश के पास से पुलिस ने कट्टा भी बरामद कर लिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र सहित पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

