5235 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचः CMO
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/5235-cmo.html
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश यादव ने बताया कि शुक्रवार से आगामी 3 फरवरी तक मातृत्व सप्ताह कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत कुल 5055 गर्भवती महिलाओं की जांच की जानी है। प्रथम दिन 516 केन्दों के माध्यम से 5235 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी जिसमें गर्भवती महिलाओं का वजन, होमोग्लोबीन, पेट, पेशाब में एल्बुमीन, शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांचों के दौरान 195 गम्भीर एमिनिया से ग्रसित/खतरे वाली गर्भवती महिला चिन्हित की गयीं। चिन्हित महिलाओं का 4 व 5 फरवरी को सम्बन्धित सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर समस्त प्रकार की जांच करते हुये आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अभियान के कार्यांे का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है जिसके लिये प्रत्येक विकास खण्ड में दोे नोडल नामित किये गये हैं।

