aajtaktimes

TET की परीक्षा 2 को, तैनात किये गये 35 सेक्टर मजिस्टेªट

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 को निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन ने अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रवार तैनात कर दिया है जिसमें 35 सेक्टर मजिस्टेªटों व केन्द्र प्रतिनिधि के रूप में हैं। 2 फरवरी को होने वाली परीक्षा की प्रथम पाली में कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा 10 से साढ़े 12 बजे तक 27 परीक्षा केन्द्रों व द्वितीय पाली में कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा ढाई से 5 बजे तक 8 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी पेंसिल, कलम के अलावा अन्य कोई वस्तु जैसे मोबाइल, लैपटाप, कैलकुलेटर, बैग आदि नहीं लायेंगे। परीक्षा को शुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये पर्याप्त संख्या मंे पुलिस बल एवं 35 सेक्टर मजिस्टेªट तैनात किये गये हैं। सभी तैनात सेक्टर मजिस्टेªट समय से परीक्षा समग्री प्राप्त कर केन्द्राध्यक्ष को 2 घण्टे पूर्व उपलब्ध करायेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव गोमती नदी के उत्तरी भाग में स्थित परीक्षा केन्द्रों एवं अपर जिला मजिस्टेªट रजनीश चन्द्र दक्षिणी भाग के लिये जोनल मजिस्टेªट के रूप में तैनात किये गये हैं तथा सम्पूर्ण परीक्षा व्यवस्था के प्रभारी अपर जिला मजिस्टेªट तैनात किये गये हैं।

Related

UP 6171702089164814693

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item