डाक विभाग ने सुकन्या समृद्धि थीम पर करायी डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_397.html
जौनपुर। डाक विभाग द्वारा डाक टिकट प्रदर्शनी उत्तरापेक्स 2015 के संदर्भ में शुक्रवार को सुकन्या समृद्धि थीम पर आधारित एक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। 3 ग्रुपों में आयोजित प्रतियोगिता में नैन्सी मौर्या ने इलाहाबाद क्षेत्र में सीनियर वर्ग में प्रथम, अनुष्का श्रीवास्तव द्वितीय और संवर्तिका ठाकुर जूनियर वर्ग में बेसिक स्थान पाप्त किया। साथ ही संवर्तिका ठाकुर ने उत्तर प्रदेश परिमण्डल में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डाक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जीबी भगत प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर पीआर सरोज, एसपी राय, लालचन्द मिश्र, आनन्द श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश गुप्ता, सतीश सिंह, राकेश त्रिपाठी, दिनेश द्विवेदी, सुरेन्द्र रावत, बेलाल अहमद, मनीष कुमार, कुलदीप तिवारी, सुशील वर्मा, हरिशंकर तिवारी, टिंकू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
