aajtaktimes

ग्राम रोजगार सेवकों ने CM को भेजा पत्रक

जौनपुर। ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद इकाई ने शुक्रवार को पैदल मार्च करके मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन के अनुसार ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी की भर्ती पर तत्काल रोक लगाकर ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करके राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। साथ ही जब तक विनियमतीकरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती, तब तक रोजगार सेवकों को प्रतिमाह 10 हजार रूपया मानदेय दिया जाय। ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिये तबादला प्रक्रिया लागू करते हुये जिन ग्राम पंचायतों में फर्जी प्रस्ताव के आधार पर सेवकों को हटाया गया है, उन्हें बहाल किया जाय। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया के नेतृत्व में पैदल मार्च एवं ज्ञापन सौंपने वाले कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री सीबी सिंह, संयुक्त मंत्री शरद पटेल, अरविन्द सिंह, विमल दूबे, अशोक मौर्य, राकेश कुमार, अनिल कुमार, अंगद कुमार, बृजेश मौर्य, अजय सिंह, मदन लाल, जिलाजीत, ज्ञान प्रकाश, दिलीप आर्य, अंजू वर्मा, संगीता पटेल, आरती देवी, विनोद कुमार, पंकज शर्मा, विवेक कुमार आदि शामिल रहे।

Related

UP 4652189113362829251

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item