aajtaktimes

नेता जी से हमरी यारी यू सिपहिया का करी...

अजमी  रिज़वी
बाराबंकी। सहयोगी आरबी पीजी कालेज खुशहालपुर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर
प्रबन्धक अरूण कुमार वर्मा की देखरेख एवं फ.ज.इ. कालेज के प्रधानाचार्य
राम मिलन वर्मा की अध्यक्षता में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
किया गया। जिसका संचालन सीतापुर से पधारे कमलेश मौर्य मृदु ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जनपद के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष
अशोक कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय की प्रत्येक समस्या के समाधान के
लिए मैं हमेशा तैयार रहंूगा। उन्होने शिक्षण व्यवस्था की जमकर तारीफ की।
प्राचार्य डा. बलराम वर्मा ने आगन्तुकों का स्वागत किया। अति विशिष्ट
अतिथि द्वय विधायक रामगोपाल रावत एवं उपसभापति उ.प्र. सहकारी बैंक
धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने सभा को सम्बोन्धित करने के साथ ही आधा दर्जन
कवियों की कविताओं का आनन्द लिया। मऊ जनपद के कवि राम आधार व्याकुल का
तरन्नुम कुछ यंू रहा-’दीप मन का जला दीजिए। जिन्दगी जगमगा दीजिए। ज्योति
फैले अखिल विश्व में, खुद केा सूरज बना दीजिए।। फारूख सरल लखीमपुर के गीत
खूब सराहे गये-‘नेता जी से हमरी यारी यू सिपहिया का करी। मंत्री जी से
रिश्तेदारी यूं सिपहिया का करी।। डा0 अम्बरीष अम्बर ने ओजपूर्ण रचना पढी-
‘भय नही मुझे भीषण रण का मैं तो भीषणतम ज्वाला हूं। ऐ शत्रु संभल जा उसी
जगह ब्रम्हास्त्र छोडने वाला हूं।। इसके अतिरिक्त ओजस्वी रचनाकार नन्द जी
‘नन्दा’-बलिया, के0डी0 शर्मा ‘हाहाकारी’ उन्नाव, विकास सिंह बौरवल, अजय
प्रधान, वाहिद अली ‘वाहिद’ -लखनऊ, गजेन्द्र सिंह ‘प्रियांशू‘ डा. शर्मेश
रामनगर एवं शिवकुमार ‘व्यास’ आदि कवियों ने जमकर काव्य पाठ किया।
उपप्रबन्धक डा. राजेश मल्ल ने अभ्यागतों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस
अवसर पर राजेन्द्र फोटोवाला, मो. एहरार, रामकुमार वर्मा, विक्रम सिंह,
शैलेन्द्र सिंह, संतराम वर्मा, प्रदीप सारंग तथा राम सुरेश वर्मा आदि भी
उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related

UP 5055032873487676272

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item