सपा सरकार सभी वर्गों को सामाजिक न्याय दे रही है: रामगोपाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_746.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भूमिहीनो के साथ सपा सरकार सामान्य अथवा किसी दुर्घटना के
द्वारा परिवार के मुखिया की मृत्यु पर आश्रित पत्नी को दिया जा रहा है।
आर्थिक सहायता आम आदमी दुर्घटना बीमा योजना का समुचित पारदर्शी लाभ देकर
सरकारी कर रही मदद। उक्त उद्गार जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत ने अपने
आवास पर भूमिहीन धर्म कुमार निवासी कटरा भयारा वि.ख. मसौली की हुयी
असमायिक मृत्यु पर मृतक की पत्नी गुड्डी देवी को आम आदमी दुर्घटना बीमा
योजना के द्वारा 30 हजार रूपये की चेक सरकार के द्वारा आर्थिक मदद देते
हुये यह बात कही। विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि सपा सरकार बिना भेदभाव
के चाहे दलित हो या पिछडे मुसलमान हो या सामान्य सबको सामाजिक न्याय दे
रही है। यही पहचान है समाजवादियों की। मुख्यमन्त्री की हर जनकल्याणकारी
संचालित योजनाओं का सीधा लाभ दलितों बसपा से ज्यादा मिल रहा है। समाजवादी
पेंशन में दलितो के लिये अलग से आरक्षण देकर आज हजारो हमारे क्षेत्र की
दलित महिलाओं के खाते में समाजवादी पेंशन जा रही है। जीने का सहारा मिल
रहा है। विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि आम आदमी दुर्घटना बीमा योजना से
उन तमाम परिवारों को लाभ दिया जा रहा है भूमिहीन परिवार के मुखिया को
सामान्य मृत्यु पर 30 हजार व दुर्घटना से हुयी भूमिहीन कमाऊ मुखिया की
मृत्यु पर 75 हजार रूपये का लाभ सपा सरकार सीधे दे रही है। इस अवसर पर
सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, सदस्य जिला पंचायत इं. कृष्ण कुमार
रावत, सदस्य जिला पंचायत., विधान सभा सपा अध्यक्ष शकील सिददीकी, सपा नेता
उमाकान्त श्रीवास्तव आादि उपस्थित थे।

