BSP छोड़ सैकड़ो लोग सपा में हुये शामिल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/bsp.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की वन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस
लाभान्वित हो रहे है कि विपक्षियों को विरोध करने का मौका तक नही मिल पा
रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण आज बहुजन समाज पार्टी जैदपुर विधान सभा
के पूर्व प्रत्याशी यासिर अराफात किदवई उर्फ अस्सू मियां मसौली प्रधान
जावेद किदवई सैकड़ों लोगों का हुजूम प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के
नेतृत्व को स्वीकार करने आये हैं। अल्पसंख्यकों, नवजवानों के लिए जो काम
अखिलेश ने किया है वह मिल के पत्थर साबित होंगे। उक्त विचार समाजवादी
पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने पार्टी कार्यालय पर जैदपुर
विधायक रामगोपाल रावत और हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत की उपस्थित में
आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में व्यक्त किया। इस अवसर पर जैदपुर विधायक
रामगोपाल रावत ने कहा कि अल्पसंख्यक एवं दलित, पिछड़े लोग आगामी 2017 में
पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंेगे और लोहिया जी और मुलायम सिंह
यादव के सपनो को साकार करेंगे। सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यरूप से समाजवादी पार्टी युथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव दानिश सिद्दीकी ,अनिल यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, नशीम कीर्ति, धीरेन्द्र वर्मा, अलीम
किदवई, प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह आर्यन, अदनान हुसैन चौधरी, श्याम
प्रकाश द्विवेदी आदि सैकड़ो सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
