किसान गोष्ठी का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_879.html
अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। बैंक ऑफ इण्डिया की जियनपुर शाखा द्वारा शुक्रवार को
एक किसान गोष्ठी का आयोजन कर लोगो को बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न
योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। गोष्ठी का शुभारम्भ युवा भाजपा
नेता जिला पंचायत सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर बैंक के
वरिष्ठ अधिकाारी एके मिश्रा ने किसानो को बैंक द्वारा चलाई जा रही
विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होने उपस्थित किसानो से ऋण
की समय से अदायगी कर आकर्षक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। बैठक
मेेेेे मौजूद नन्दलाल शर्मा व डा0 एलके लवानिया ने उपस्थित लोगो को
के.सी.सी. के बारे में विस्तार से बताया। गोष्ठी को अन्य लोगो के अलावा
जीपी त्रिपाठी आशुतोष सिंह राज कुमार शर्मा ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल
विनोद कुमार शुक्ल आदि ने भी सम्बोधित किया।
