aajtaktimes

बसपा सेक्टर बूथ की बैठक सम्पन्न


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ की बैठक लाइनपुरवा स्थित
फर्रूख अशरफ के घर पर सम्पन्न हुयी। इस बैठक को जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र
गौतम व मंच का संचालन प्रदीप गौतम ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा 2017 का
विधानसभा का चुनाव युवाओं की दिशा और दशा तय करेगा, युवाओं का मान सम्मान
सिर्फ और सिर्फ बहुजन समाज पार्टी में ही है। 2017 में युवा जाति धर्म से
उपर उठ कर बहुजन समाज पार्टी को वोट देगा। आज बहुजन समाज पार्टी की सैकड़ो
लोगों ने सदस्यता ग्रहण की जिलाध्यक्ष ने सबका फूल माला पहनाकर स्वागत
सम्मान किया। ख़ादिम आमिर, काज़ी जिया गुफरान, पुष्पराज रावत, उमेश यादव,
धर्मेन्द्र यादव, सैफी, अविद खान, तुषार मिश्रा, मो. अतीक, कामिल अली,
अमन कनौजिया, अब्दुल हादी, फैसल अली सिद्दीकी, सूफीयान आदि ने सदस्यता
ग्रहण की। मुख्य रूप से मीटिंग में आरडीराव जिला बीवीएफ संयोजक, जिला
कोषाध्यक्ष आसिफ खान, अनवार अहमद, निहाल सिद्दीकी, राम औतार कुरील, फैज
रहमान, परवेज सिद्दीकी, संदीप रस्तोगी, मामा जीडी गौतम, गुडिया गौतम,
पूर्व सभासद आदि लोग बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी में शामिल सभी
लोगों का स्वागत किया।

Related

UP 2578345052781945563

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item