aajtaktimes

लोहिया ग्राम में रात्रि विश्राम कर प्रमुख सचिव ने जाना ग्रामीणों का हाल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रमुख सचिव राजस्व उप्र शासन सुरेश चन्द्रा ने  विकास कार्यो के स्थलीय सत्यापन एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के मद्देनजर अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कल विकास खण्ड देवा अन्तर्गत लोहिया ग्राम पीर नगर में रात्रि विश्राम करने के बाद आज जिला ग्राम्य विकास संस्थान, कादिरपुर, आईटीआई, जिला उद्योग केन्द्र और पीएचसी रेन्दुआ पल्हरी का निरीक्षण किया। उन्होने जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर चल रहंे मनरेगा कार्यक्रम के अन्तर्गत सोशल आडिट टीमों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं आईसीडीएस अन्तर्गत ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पुनश्चर्या प्रशिक्षण में प्रतिभागियों से वार्ता की तथा मनरेगा अन्तर्गत कराये जा रहें कार्यो में कृषकों की जागरूकता एवं सोशल आडिट के प्रभाव आदि के बारे में प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से जानकारी ली। संस्थान पर चल रहें अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जिला प्रशिक्षण अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि संस्थान पर वर्तमान समय में उप्र वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना अन्तर्गत कुलाबा समिति के अध्यक्षों एवं सचिवों का प्रशिक्षण, मनरेगा अन्तर्गत सोशल आडिट विषयक प्रशिक्षण तथा आईसीडीएस अन्तर्गत ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 07 दिवसीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण संस्थान पर चल रहा है, तथा माह जनवरी 2016 में ही ग्राम आपदा प्रबन्धन विषयक चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रमुख सचिव ने संस्थान का भ्रमण करते हुए नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता भी देखा। प्रमुख सचिव ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाराबंकी का निरीक्षण किया। उन्होने संस्थान में स्मार्ट क्लास, इम्ब्राइडरी, सिलाई कटाई, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा सिलाई, कटाई एवं इम्ब्राइडरी के ट्रेड में प्रशिक्षार्थियों से उनके ट्रेड के बारे में जानकारी ली, जिसमें प्रशिक्षार्थियों के उत्तर को सुनकर तथा उनके द्वारा बनाये गये प्रयोगात्मक कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र ने बताया कि जनपद में बृहद औद्योगिक आस्थान अन्तर्गत देवा रोड पर पाराखनौली ग्राम तथा तहसील फतेहपुर में ग्राम रसूलपनाह में औद्योगिक आस्थान विकसित हो रहे है। मिनी औद्योगिक आस्थान के तहत कुर्सी रोड पर ग्राम अमरसण्डा, जैदपुर रोड पर ग्राम सोहिलपुर, देवा रोड पर ग्राम इस्माईलपुर में मिनी औद्योगिम आस्थान का विकास किया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॅा0रवीन्द्र कुमार को निर्देश दिया कि प्राइवेट चिकित्सालयांे  द्वारा गर्भवती महिलाओं, संस्थागत प्रसव तथा शिशुओं के सम्बन्ध में निर्धारित बिन्दुओं पर रिपोर्ट न देने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई करें। जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा कि एमसीटीएस को प्रभावी किये जाने हेतु ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि प्राइवेट चिकित्सालयों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र वही मान्य होगा, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी यूनिक आईडी कोड की संख्या होगी। ऐसी स्थिति में प्राइवेट अस्पताल प्रसव सम्बन्धी पूरी रिपोर्ट देने के लिए बाध्य होगे।

Related

UP 6680653882076364669

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item