aajtaktimes

पुनिया ने अपने उदार व्यक्तित्व से समाज में बनायी अलग पहचान: दीक्षित

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. पीएल पुनिया का 71 वां जन्मदिन गांधी भवन में सत्याग्रह फाउण्डेशन के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मौजूद अतिथियों एवं जनसमुदाय के बीच पीएल पुनिया की पत्नी इन्दिरा पुनिया ने केक काटकर खुशियां बांटी और ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना की गयी।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने कहा कि जनपद में पीएल पुनिया ने अपने उदार व्यक्तित्व और संर्घषशील कार्यशैली से कुशल राजनेता के रुप में अपनी पहचान बनायी। जिन्होने जनता के सुख-दुख को समझा और साझा भी किया। इस मौके पर मौजूद सांसद की धर्मपत्नी इन्दिरा पुनिया ने कहा कि जनपद की आवाम ने जिस प्रकार से अपने जनप्रतिनिधि का जन्मदिन मनाया वह अपने आप में अनोखा तोहफा है। यहां की जनता के स्नेह और प्रेम ने ही उन्हे राज्यसभा तक पहुंचाया है। जिसका कर्ज नही उतारा जा सकता है।
समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि पुनिया जी ने विकास के माध्यम से राजनैतिक क्षेत्र में युवाओं में राजनीति की नयी चेतना पैदा की। उन्होने समाज के सभी वर्गों मंे अपने किए कार्य से जनता को अपना मुरीद बनाया।
सभा में मुख्य रुप से विजय पाल गौतम, सरजू शर्मा, अमरनाथ मिश्र, इरफान कुरैशी, विनय कुमार सिंह, एहतिशाम खान, रवि प्रताप सिंह, अधिवक्ता सौरभ वर्मा ‘‘कुबेर‘‘, आदित्य यादव, कपिल यादव, मनोज पाठक, भगीरथ गौतम, फरहान अहमद, रोहिताश्व दीक्षित, विजय कनौजिया, फैजान अंसारी, मो. शाहिद, राकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related

UP 8539197514336217245

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item