aajtaktimes

सुभाष बाबू ने जंगे आजादी की अन्तिम लड़ाई का फूंका बिगुल: शर्मा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने समाज को संगठित कर देश में स्वतंत्रता की भावना को पैदा करते हुये आजादी की राह दिखायी। उन्होने आजाद हिन्द फौज का गठन कर अंग्रेजो के विरुद्ध जंगे आजादी की अन्तिम लड़ाई का बिगुल फूंका। उक्त विचार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने व्यक्त किये।
श्री शर्मा ने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी आज तक भारत सरकार यह पता नही लगा पायी कि आखिर नेताजी की मौत और उनसे जुड़े दस्तावेजों में कितनी हकीकत छिपी है। नेताजी का संघर्ष और उनके विचार आज भी जीवित हैं। जो अवसर अवसर पर युवाओं को प्रेरणा देता हैं।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सांसद पीएल पुनिया की धर्मपत्नी इन्दिरा पुनिया ने कहा कि सुभाष बाबू ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद उनसे महात्मा गांधी बेहद दुखी हुए। उन्होने सुभाष की जीत को खुद की हार कहा। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने कहा कि उनकी शहादत और उनका व्यक्तित्व आज भी समाज में चेतना पैदा करता है।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बन ने कहा कि ‘तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा‘ यह विचार आज भी समाज में उनकी प्रशांगिकता को दर्शाता है। कार्यक्रम का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर मुख्य रुप से हुमायूं नईम खान, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, अधिवक्ता सौरभ वर्मा ‘‘कुबेर‘‘, फरहान अहमद, एहतेशाम खान, रोहिताश्व दीक्षित, रवि प्रताप सिंह, गोपाल पाण्डेय, आसिफ हुसैन, आदित्य यादव, भगीरथ गौतम, मनोज पाठक, विजय कनौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे।


युवाओं के दिलो पर राज करते है नेताजी: प्रियंका

बाराबंकी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर विकास शिक्षण संस्थान बंकी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद प्रियंका सिंह रावत ने उपस्थित छात्र एवं छात्राओं व अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्वतंत्र भारत के सच्चे वीर सेनापति थे। उनके अतुल्य योगदान को भारतवंशी कभी नही भूल सकते। इस अवसर पर मुख्य सांसद प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा, मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, भाजयूमो जिलाध्यक्ष हर्षित वर्मा, आकाश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहें। वहीं भगवान श्री चित्रगुपत ट्रस्ट ने आज नेता सुभाष चन्द्र बोस के 119 जयन्ती को कमला नेहरू प्रांगण में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बच्चों को मिठाईयां वितरित की गई। कमला नेहरू बाल सदन के बच्चों ने निकाली मुख्य मार्गो पर प्रभात फेरी। कार्य्क्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, ट्रस्ट प्रबन्धक डा0 नवनीत श्रीवास्तव, प्रवक्ता विनय श्रीवास्तव, विकास राज श्रीवास्त्व, राजेश श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, रश्मि निगम, शेखर श्रीवास्तव, रागिनी निगम, सोनाली, शिवानी, शबीना अािद शामिल थे।

नेताजी का जीवन प्रेरणा श्रोत: सुरेश

बाराबंकी। सुभाष आदर्श इण्टर कालेज कुरौली के वार्षिकोत्सव में आयोजित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर उनके चित्र पर मालाल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन ही प्रेरणा का श्रोत है। छात्र जीवन में बेहद प्रतिभावान व कठिन परिश्रम करने वाले छात्र के रूप में उनका परिचय मिलता है। इस अवसर पर प्रबन्धक जगदीश प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष मन्साराम वर्मा, सचिव अम्बिका प्रसाद वर्मा, प्रधानाचार्य राम कुमार यादव, बीडीसी अमित वर्मा, उमाशंकर वर्मा, परशुराम वर्मा, सतीश वर्मा, रामकुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, मो0 इस्लाम अहमद, अनिल कुमार वर्मा, भागीरथ वर्मा, देशराज वर्मा, राधेश्याम वर्मा, उत्तम वर्मा, रामसागर, राजेश कुमार, पंकज वर्मा, रामप्रकाश वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

सुभाष बाबू को कांग्रेसियों ने किया याद

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर शुक्ला ने विजय नगर स्थित अपने आवास पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती और कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया के 71 वें जन्मदिवस पर सभा का आयोजन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व गृहमंत्री पं0 रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि नेताजी का राष्ट्रीय आन्दोलन में अद्वितीय भूमिका रही। उनके बलिदान और साहस से हमे प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने समाज के सभी वर्गों में कांग्रेस की कार्यशैली को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस परिवार उन्हे बधाई देता है। सभा को सम्बोधित करते हुये प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर शुक्ला ने कहा कि नेता सुभाष चन्द्र बोस एक क्रांतिकारी जन नायक थे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री सुरेश वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आनन्द शुक्ला, ओम प्रकाश सिंह, राकेश तिवारी, अमित शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, कमलेश यादव, शब्बीर अहमद, रामनरेश तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।  

Related

UP 2515595266818677905

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item