aajtaktimes

स्वच्छता सप्ताह के रुप में मनायी गयी सुभाष जयंती

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 23 से 30 जनवरी तक महापुरूषो की याद में विशेष स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज आजाद हिन्द फौज के नायक सुभाष चन्द बोस की जयन्ती (23 जनवरी) के अवसर पर नेहरू युवा केन्द के युवा मण्डलों, महिला मण्डल एवं राष्ट्रीय युवा कोर के सदस्यों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर जनपद मुख्यालय के मुख्य पटेल तिराहे पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के चारों ओर सफाई कर मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा समन्वयक प्रदीप सिंह, सहायक निदेशक सूचना राजेन्द्र प्रसाद पांडे, लेखाकार सरवत उल्ला खान एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर सदस्य अमित मौर्या, सना फातिमा, राहुल कुमार, विवेक मिश्रा, रामनरेश रावत एवं नेहरू युवा मण्डल के सदस्य कृष्ण मौर्या सहित युवा जनमानस मौजूद रहे।

Related

UP 1531019240211623112

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item