aajtaktimes

जरूरतमंदों तक कपडे़ पहुचाने की पहल का सीएमओ ने किया स्वागत

अजमी रिजवी
बाराबंकी। समाजसेवियों द्वारा पुराने गर्म कपडों वितरण हेतु नगर के नाका सतरिख पर स्टाल लगाया गया। वितरण का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रवीन्द्र कुमार पोडवाल द्वारा एक वृद्ध महिला को कम्बल देकर किया गया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि जरूरतमंदों तक कपडे पहुॅचाना सामाजिक न्याय का विषय है। हर एक को यथाशक्ति सहयोग हेतु आगे आना चाहिए। वितरण कैम्प की सूचना पर जरूरत मंद लोगों की भारी भीड नाका चौराहे पर इक्ठठा हो गयी। सभी लोगों ने अपनी आवश्कता व उपयोग के अनुसार कपडों के ढेर से अपने लिए कपडे निकाले। मुफ्त में गर्म कपडे पाकर गरीबों के चहरे पर मुस्कान के साथ ही समाज सेवियों के प्रति आभार की क्षलक दिखाई पडी। समाजसेवी प्रदीप सारंग ने कहा कि शहर में कपडा वितरण में लोग बढ चढ कर हिस्सा ले रहे है। यह देखते हुए घाघरा बाढ़ क्षेत्र में जहॉ सब के घर बह जाते है उस क्षेत्र में भी कैम्प लगाया जाएगा। इस अवसर पर अभियान के संयोजक हरि प्रसाद वर्मा, पत्रकारों में गोविन्द वर्मा, अमिर अली, चमन सिंह, मो. अतहर, अनिल त्रिपाठी, अब्बास अली, आन्नद बिहार स्कूल के प्रबन्धक शैलैन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Related

UP 7375307403234456668

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item