aajtaktimes

नवजात को मां ने झाडियों में फेका , कुत्तो ने नोचकर खा डाला

औरैया | अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में एक कलयुगी मां ने
बच्चे को जन्म देकर झाडियों में फेक कर चली गयी जिसके बाद कुत्तो ने उस
नवजात को अपना शिकार बना लिया घटना के बाद नवजात का आधा हिस्सा वही पडा
रहा जिसें लोग देखकर मूक दर्शक बने रहे |
ग्राम सलेमपुर के प्राइमरी पाठशाला स्कूल के पीछे झाडिया है उस
झाडियों से एक कुत्ता नवजात शिशु को खून से लथपथ मुंह में दबाये हुए ले जा
रहा था लोंगो ने पीछा किया तो वह गांव में ही एक  खण्डहर मकान में घुस
गया और उस नवजात को नोच-नोच कर नीचे का हिस्सा खा डाला । ग्रामीणों के
पहुचते ही कुत्ते वहॉ से नवजात का उपर का आधा हिस्सा छोड कर भाग गये
झाडियों से लेकर खण्डहर मकान तक खून के निशान मिले है ग्रामीणों ने लोगों
से पूछताछ कर कलयुगी मां का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई
जानकारी नही मिल सकी है । बीते माह पूर्व क्षेत्र के ग्राम कमारा के
निकट झाडियो में नवजात बच्ची रोती हुई मिली थी अगर वह बच्ची रोती नही तो
उसका भी शायद यही हश्र हुआ होता समाचार लिखे जाने तक शिशु का आधा हिस्सा
खंडहर में ही पडा था इस सम्बन्ध में थाने की पुलिस ने बताया
है कि इस घटना की जानकारी नही मिली है जानकारी करने का प्रयास करेंगे ।

Related

UP 7629133373887013244

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item