aajtaktimes

लायंस क्लब शाहगंज स्टार को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता

जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार का स्थापना दिवस एवं डिस्ट्रिक गर्वनर अधिकारिक यात्रा कार्यक्रम शाहगंज नगर में आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक गवर्नर प्रकाश जी अग्रवाल रहे। इस दौरान डिस्ट्रिक गवर्नर की पूरी कैबिनेट शाहगंज स्टार के सभी कार्यों की समीक्षा किया जिसमें कैबिनेट सचिव संजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष अनिल टण्डन, पीआरओ भारत भूषण, रीजन चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा व जोन चेयरमैन सै. मो. मुस्तफा शामिल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने लायंस स्टार के सेवा भावना की सराहना किया। साथ ही शाहगंज स्टार को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता का प्रशस्ति पत्र सहित सभी 24 सदस्यों को मान्यता प्राप्त व पिन प्रदान किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ मनू यादव द्वारा गणेश वंदना के साथ हुई जिसके बाद लायंस क्लब की अंशिका जायसवाल व उनकी टीम द्वारा स्वागतम् कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थाध्यक्ष ला. रूपेश जायसवाल ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक मनोज जायसवाल ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ला. संजय श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, संजीव जायसवाल, मनोज पाण्डेय, सुनील अग्रहरि, डा. ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी, डा. डीके गुप्ता, डा. एसएल गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेश्वर गुप्ता, महेन्द्र जायसवाल, सतीश गुप्ता, सुरेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र कुमार, राजपत जायसवाल, राजेश जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, मो. अब्बास, श्यामजी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 8914332623125113712

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item