aajtaktimes

कुशल नेतृत्व पर सछास अध्यक्ष अतुल को अतुल ने किया सम्मानित

जौनपुर। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न छात्रसभा जिलाध्यक्षों की बैठक में जिलाध्यक्ष जौनपुर अतुल सिंह को उनके कुशल नेतृत्व वाली छात्रसंघ चुनाव में समस्त पदों पर संगठन की ऐतिहासिक रिकार्ड जीत दर्ज कराने पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने श्री सिंह को बुकें भेंट करके सम्मानित किया। मालूम हो कि नगर के टीडीपीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में छात्रसभा संगठन से लड़े सभी प्रत्याशियों ने 101 वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुये ऐतिहासिक जीत दर्ज करायी है। यह पूरा चुनाव छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में लड़ा गया था। लखनऊ से लौटे श्री सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सूबे के मुखिया अखिलेश यादव की मंशा पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान के निर्देशन में पूरी निष्ठा से समाजवाद के परचम को अपने गृह जनपद में बुलन्द किया हूं जिसका परिणाम है कि आज युवाओं में छात्रसभा से जुड़ने की होड़ मची हुई है।

Related

UP 2586202221829339689

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item