पर्यावरण शिक्षाः संभावनाएं व चुनौतियां विषय पर गोष्ठी आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_330.html
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड विभाग द्वारा “पर्यावरण शिक्षाः संभावनाएं व चुनौतियां“ विषय पर संगोष्ठी का अयोजन हुआ जहां डा. कार्तिकेय शुक्ल एसोसिएट प्रोफेसर पर्यावरण विज्ञान विभाग पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में पर्यावरण अध्ययन एक अपरिहार्य आवश्यकता है। जीवन के सभी परिप्रेक्ष्य में इसकी सघन आवश्यकता है। इसी क्रम में विभागाध्यक्ष डा. जेपी शुक्ला ने पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमो पर प्रकाश डाला। डा. सुनीता गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने में स्वयं के साथ पूरे समाज को बदलना होगा जिससे हम एक नये समाज का निर्माण कर सकते है। इस अवसर पर डा. आशा राम यादव, डा. विजय बहादुर यादव, डा. उर्मिला सिंह, डा. राजेश तिवारी, डा. अजय मिश्रा, डा. सुधाकर शुक्ला के साथ आई.क्यू.एस.सी. समन्वयक डा. विजय प्रताप तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. सुशील गुप्ता व डा. जेपी शुक्ला ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

