शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाले अरेस्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_273.html
मुजफ्फरनगर। कैलवाड़ा गांव की 32 वर्षीय विवाहित महिला का कथित तौर पर बलात्कार करने वाले और पूरी घटना का वीडियो बना कर इस क्लिप को सोशल मीडिया पर डाल देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। क्षेत्राधिकारी जोगेंद्र लाल ने कहा कि पास के कैलवाड़ा गांव में कल आरोपी इरशाद और नजीर को गिरफ्तार किया गया।
महिला की ओर से शनिवार को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दो साल पहले खतौली पुलिस चौकी के तहत आने वाले कैलवाड़ा गांव में दो लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया और इस पूरे कृत्य की वीडियो बना ली। आरोपी तब से उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि अपराधियों ने वीडियो क्लिप शनिवार को सोशल मीडिया पर डाल दी थी। उन्होंने कहा कि इस अपराध में संलिप्त रहे चार अन्य लोगों की तलाश जारी है। पीड़िता की ओर से शनिवार को दिए गए बयान में इन लोगों का नाम दर्ज कराया गया था।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तीन दुकानदारों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वीडियो लीक किया था। इस संदर्भ में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक कंप्यूटर, मेमोरी कार्ड और अन्य साजो सामान बरामद किया है।
लाल ने कहा कि महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया और फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां महिला ने अपराध दंड संहिता की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। इसी बीच दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ जाने के बाद केलावाड़ा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मुजफ्फरनगर जिले में वीडियो बनाकर उसे प्रसारित कर दिए जाने का यह दूसरा मामला है।13 जनवरी को 40 साल की विवाहित स्वास्थ्यकर्मी महिला ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उसके साथ हुए सामूहिक बलात्कार की वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी गई थी।