aajtaktimes

स्कूल के टॉयलेट भी साफ करते हैं भूत!

क्या भूत परोपकार के भी काम करते हैं? अगर हां, तो कोई यकीन करेगा नहीं और न कहने के लिए कोई वजह नहीं ढूंढनी पड़ती। पर एक अमेरिकी स्कूल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पर भरोसा करें, तो यहां एक स्कूल में भूत बच्चों का टॉयलेट साफ करता है। वो भी बिना मशीन को बिजली से जोड़े।
ये वीडियो यृट्यूब पर ट्यूबा रुब्बा नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसे अबतक लाखों लाइक मिल चुके हैं। वीडियो को पोस्ट करते समय जानकारी दी गई है कि ये बेहद असमान्य पर 100 फीसदी वास्तविक तस्वीर है। ये जगह अमेरिका के अराकांस राज्य के फॉक शहर स्थित एक स्कूल में है। वीडियो में दिखाई देता है कि अचानक से सफाई मशीन शुरू हो जाती है और अपना काम करने लगती है। जबकि वहां कोई नहीं होता।
हैरानी की बात ये है कि मशीन जिस समय काम कर रही होती है, वो बिजली से भी नहीं जुड़ी होती। काफी लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों को लगता है कि ये वीडियो फर्जी है। एक व्यक्ति ने कमेंट किया है कि स्कूलों को अब भूतों को नौकरी पर रखना चाहिए, क्योंकि वो बेहतर काम कर रहे हैं।

Related

World 1654374892351207956

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item