aajtaktimes

जौनपुर का लाल पवन शर्मा बना रॉक बैंड कलाकार

जौनपुर | आसमान में करोड़ों चमकते सितारे हैं उसी तरह धरती पर भी अपनी कला को प्रदर्शित कर कलाकार उन करोड़ों सितारों की तरह हैं। शिराज़ेहिंद जौनपुर की धरती के चमकते और चहकते सितारों में एक उभरता और चमचमाता सितारे के रूप में पवन शर्मा का भी नाम है । कम उम्र में पवन ने जिस तरह से अपनी ऊची सोच और कला से जनपद का नाम विश्व क्षितज पर रौशन करने का काम किया है वो काबिले तारीफ़ है |

कोतवाली चौराहे के पास के रहने वाले इस कलाकार ने अपने रॉक बैंड पर जिस तरह से प्रस्तुति दी उससे अपने  माता-पिता का ही नहीं बल्कि देश और जिले का भी गौरव बढ़ाना शुरू कर दिया है। पवन शर्मा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कोतवाली चौराहे पर रॉक बैंड पर जो प्रस्तुति दी उससे वाकई ऐसा महसूस हुआ की पवन में कुछ कर गुजरने की क्षमता है | बिलकुल मजे हुए कलाकार की तरह स्टेज पर पवन शर्मा ने अपनी टीम के साथ जब रॉक बैंड पर प्रस्तुति पेश किया तो जैसा हुजूम उमड़ा उससे तो ऐसा महसूस हो रहा था की पवन एक दिन ज़रूर दुनिया में अपनी कला का लोहा मन्वायेगे | पवन शर्मा ने अपनी टीम का नाम द क्योरिय्स रॉक बैंड रखा है |

Related

UP 6456295288945517574

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item