aajtaktimes

कपड़ा संग्रह में स्कूली बच्चों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्री साई इण्टर कालेज के बच्चों ने गर्म कपड़ों के संग्रह अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और शुक्रवार कों स्कूल बच्चों ने सैकड़ों कपडे़ अभियान के संयोजक प्रदीप सारंग को प्रदान किये। समाजसेवी प्रदीप सारंग व हरि प्रसाद वर्मा द्वारा चलाये जा रहे गर्म कपडा संग्रह अभियान से प्रेरित होकर श्री साई इण्टर कालेज के बच्चों ने यह पहल की। इस पहल में सैकड़ों बच्चों ने संयोजक गणों को कपडे प्रदान किया। बच्चों द्वारा प्रदान किये गये कपडों को गरीब और असहाय लोगों में वितरित किया जायेगा। वही वर्मा आटो एजेन्सी के संचालक इन्द्रराज वर्मा व बलराम वर्मा ने भी लगभग दो सौ वस्त्र प्रदान किये। इस अवसर पर पुराने कपडों के संग्रह वितरण अभियान के संयोजक प्रदीप सारंग ने सभी से अपील की है कि अपने घरों में प्रयोग से बहार हो चुके कपडे ठण्ड से ठिठुर रहे लोगों के लिये दान करें। अस मौक़े पर श्री साई इण्टर कालेज के संचालक डीके वर्मा, प्रधानाचार्य सतीश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, नवनीत तिवारी, पत्रकार मो. अतहर और आमिर अली प्रमुख्य रूप मौजूद थे।

Related

UP 7638639431509564787

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item