aajtaktimes

बच्चों से लेकर बूढ़े तक को कड़ाके की ठण्ड ने झिझोड़ दिया


अज़मी रिजवी
बाराबंकी। लोग सोचते थे कि शायद इस वर्ष ठण्ड ही नही पड़ेगी। लेकिन देर ही सही अचानक ठण्ड ने पूरे जनपद को अपनी आगोश में ले लिया। बच्चों से लेकर बूढ़े तक इस भीषण ठण्ड से कांप उठे। ठण्ड से बचने के लिये लोग तरह-तरह के हत्थकण्डे अपना रहे हैं। कहीं कागज जलाकर तो कहीं लकड़ियां बीन-बीन कर ठण्ड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। जनवरी माह के अन्तिम दिनों में कड़ाके की ठण्ड व शीतलहर ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। और लोग घरो में दुबके रहने पर मजबूर हो गये हैं। शहर के कई जगहों पर जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टाप, छाया चौराहा, धनोखर तालाब, निबलेट तिराहे के अलावा पीरबटावन, दर्पण टाकीज व घंटाघर सहित कई जगहों पर नगर पालिका द्वारा अलाव जलवाये जा रहे हैं। इसके अलावा प्रशाासन ने रैन बसेरा की भी सुविधा दे रखी है। जनपद के जैदपुर, फतेहपुर, हैदरगढ़, रामनगर, दरियाबाद, सिद्धौर, टिकैतनगर, देवा व बंकी में नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लोगों को ठण्ड से निजात दिलाने के लिये अलाव की व्यवस्था की गयी है। आज हमारे संवाददाता जब कवरेज के लिये शहर का भ्रमण कर रहे थे तो देखा कि एक वर्ष से लेकर चार साल तक के बच्चे अलाव जलाकर ठण्ड से बचते दिख रहे थे। जब हमारे संवददाता ने बच्चों से पूछा की लकड़िया कहां से मिली तो बताया कि नगर पालिका की तरफ से आग जलवायी गयी है।
ठण्ड से बचने के लिये हर सम्भव मद्द की जायेगी: आलम

बाराबंकी। देवा नगर पंचायत अध्यक्ष साहबे आलम के द्वारा देवा शरीफ में आने वाले जायरीनों के लिये खास इंतजाम किया गया। जायरीनों के लिये हाजी वारिस अली शाह की दरगाह के आस पास के क्षेत्रों में ठण्ड से बचने के लिये भरपूर अलाव की व्यवस्था की गयी है। इस सबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष साहबे आलम ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि जायरीनों व क्षेत्रवासियों को ठण्ड से बचने के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। उनके लिये हर तरह की मद्द की जायेगी।

जैदपुर में भी लगातार जल रहे अलाव

जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत में कई जगहों पर अलाव जलते दिखाई दिये। कई जगहों पर नगर पंचायत द्वारा गाड़ी लकड़ी गिराते समय लोग लकड़ियों पर टूट पड़े। लकड़ी के लिये लोग मारपीट पर भी अमादा हो गये। नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद ने इस भीषण ठण्ड से बचने के लिये क्षेत्र के कई जगहांे पर लकड़ियों का अम्बार लगाकर जलवा रहे हैं। अध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि अचानक मौसम ने करवट लेते ही लोगों को ठण्ड की चपेट में ले लिया। अपने क्षेत्रवासियों को ठण्ड से कोई तकलीफ न हो इसके लिये हर जगह अलाव जलवाये जा रहे हैं।

Related

UP 8506989671924694032

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item