aajtaktimes

जौनपुर गैस एजेंसी पर मिस्ड काल पर मिलेगा कनेक्शन

जौनपुर। गैस कनेक्शन लेने के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप को घर बैठे एक मिस्ड काल करने पर आपके द्वार पर गैस कनेक्शन मिलेगा। इण्डियन आयल कारपोशन यह निर्णय तेल गैस संरक्षण पखवारा के तहत  लिया है।
मालूम हो कि  प्रति वर्ष इण्डियन आयल कारपोरेशन 16 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक तेल एवं गैस संरक्षण पखवारा मनाता है। इस वर्ष ग्राहको को सुविधा देने के लिए  कम्पनी ने मिस्ड काल करने पर गैस कनक्शन उपभोक्ताओ के  घर उपलब्ध कराने की योजना बनायी है। जौनपुर गैस ऐजेन्सी के अधिष्ठाता अनुज विक्रम सिंह छोटू ने  बताया कि 8948510660 पर मिस्ड काल करने पर 72 घंटे के भीतर उपभोक्ताओ के घर पर कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा साथ में विशेष छूट भी दी जा रही है। अब तक चालिस लोग इस योजना का लाभ ले चुके है।

Related

UP 4038059046107897538

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item