पठान कोठ में शहीद सैनिकों की याद में निकाली गयी कैण्डिल मार्च
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_59.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आतंकवाद के हमले से शहीद सैनिक की याद में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम के नेतृत्व में कैण्डिल मार्च निकाल कर छाया चौराहे पर सभा को सम्बोधित करते हुये भाजपा नेता राजा कासिम ने कहा कि पठान कोठ के हमले में शहीद हुये सैनिक का बदला लिया जायेगा। श्री कासिम ने कहा जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है। मोदी जी के प्रयास से देश व पूरा विश्व आतंकवाद को समाप्त करने के लिये सक्रियता से कार्य कर रहा है। जैसे चिराग बुझने से पहले फड़फड़ाता है। उसी का प्रमाण है। श्री कासिम ने कहा पठान कोर्ट में आतंकी हमला अब वह दिन दूर नही है जब पूरी दुनिया से आतंकवाद का खात्मा हो जायेगा। वहीं हमारे शहीद सैनिकों सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी और उनके परिवार को सहन शक्ति दे इसकी भी प्रार्थना की गयी। इस मौके पर फराज हुसैन ‘‘विक्की‘‘, आलोक त्यागी, राम प्रकाश श्रीवास्तव, मंजर अब्बास रिजवी, रणजीत मोहन शुक्ला, जुबेर अहमद खान, मो. असलम, ताहिर किदवाई, मो. जुबेर, फारुख अंसारी, मो सादिक, फजल हुसैन, नियामत रसूल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

