लोहिया के सपनो को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं CM : गोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/cm.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ‘‘गोप’’ ने आज अपने आवास पर विद्यासागर पुत्र गुरूप्रसाद ग्राम कसौंजा पोस्ट बसौली, विकास खण्ड रामनगर को 2 लाख 80 हजार रूपये हृदय के असाध्य रोग पीड़ित को इलाज हेतु सहायता राशि की चेक सौपी। बताते चलें कि विद्यासागर पुत्र गुरूप्रसाद का इलाज किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ मंे हृदय रोग का चल रहा है, जिनकी आर्थिक हालत बहुत ही खराब है। कबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने अपनी विधायक निधि से विद्यासागर को इलाज हेतु दिये। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि 2012 में समाजवादी सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी विधायकों के लिए ग्राम्य विकास विभाग के मद से योजना बनायी थी कि वे अपनी-अपनी विधानसभा के लोगों के लिए विधायक निधि के जरिये से असाध्य रोग पीड़ितो की मदद विधायक निधि से स्वयं कर सकें। आज देश में सबसे अनुभवी व संघर्षी व युवा नेतृत्व केवल समाजवादी पार्टी के पास ही है। डा. लोहिया जी के सपनों का भारत बनाने के लिए और भगत सिंह के ओजस्वी समाजवाद का परचम फहराने के लिए आज नेता जी के कुशल मार्ग दर्शन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवाद की स्थापना और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए काम कर रहे है। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक राम गोपाल रावत, सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, हशमत अली गुडडू, जिला पंचायत सदस्य बसंत गौतम, प्रमुख चन्द्रशेखर वर्मा, जय सिंह यादव, अमित, मुन्ना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
