aajtaktimes

आयतुल्लाह शेख निम्र को फाँसी नाकाबिले बर्दाश्त : मौलाना सफ़दर ज़ैदी

जौनपुर । सऊदी हुकूमत द्वारा आयतुल्लाह शैख़ निम्र को दिए गए मृत्युदंड पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा की अनेक देशों के आग्रह के बावजूद सऊदी अरब की ओर से शैख़ निम्र को शहीद किया जाना, पूरे संसार के मुसलमानों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि आयतुल्लाह शैख़ निम्र, न्याय-प्रेम व ईश्वरीय भय की मूर्ति थे। उन्होंने कहा कि वे एक परिवार की तानाशाही को रोकना चाहते थे और सऊदी अरब में न्याय की स्थापना ही उनकी केवल एक इच्छा थी। पर सऊदी शासक लोगों की इच्छाओं का सम्मान किए बिना जो भी चाहता है अंजाम देता है।

मौलाना ज़ैदी ने कहा की आयतुल्लाह शैख़ निम्र की शहादत ने एक बार फिर सऊदी हुकूमत के काले चेहरे को संसार के सामने बेनक़ाब कर दिया है।
आल इण्डिया शिया जागरण मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने शैख़ निम्र को मृत्युदंड दिए जाने की कड़ी आलोचना की है और कहा कि इस महान धर्मगुरू की शहादत ने बेकार नहीं जायेगी । अनक़रीब सऊदी हुकूमत पर अल्लाह का अज़ाब नाज़िल होगा ।

Related

World 2775422449193149394

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item