जौनपुर वासियों ने जन्मदिन पर नेता जी सुबाष चन्द्र बोस को किया याद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_622.html
जौनपुर। नेता जी सुबाष चन्द्र बोस का जन्मदिन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तमाम संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाया गया जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही गोष्ठी आयोजित की गयी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा नेता जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के आवास पर हुआ जहां उपस्थित चित्रांशों ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुये उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश की आजादी में तमाम महानायकों ने अपनी आहूति दी है। ऐसे ही महानायक नेताजी का जन्म आज ही की तारीख में उड़ीसा प्रान्त के कटक शहर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि नेता जी का देश की आजादी में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा देते हुये आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव ने कहा कि नेता जी आजादी के महानायकों में एक हैं परन्तु उनकी मौत का रहस्य आज भी बना हुआ है। इस अवसर पर सरोज श्रीवास्तव, जय आनन्द, अजय आनन्द, पंकज श्रीवास्तव, पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, राजेश श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, विजय अस्थाना, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, डा. रंजीत श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य चित्रांश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना ने किया।
जेसीआई जौनपुर ने नवदुर्गा शिव मन्दिर पर देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले व ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का क्रान्तिकारी नारा देने वाले और हमारे देश के नवयुवकों में ऊर्जा का संचार करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जहां सभी ने संकल्प लिया कि हम पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इस मौके पर जेसीआई जोन तृतीय के पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि नेता जी ने भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मण्डल अधिकारी केके जायसवाल ने कहा कि जेसीआई इस प्रकार की पहल बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि जय-हिन्द का नारा आज बोस जी द्वारा राष्ट्रीय नारा बन गया है। सचिव आलोक सेठ ने कहा कि सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होता है। मैं युवाओं का आह्वान करता हूं कि नेता जी के विचारों को अपने जीवन का मुख्य आधार बनायें। इस अवसर पर संजय गुप्त, सर्वेश जायसवाल, हसन अब्बास, विकास रस्तोगी, आशुतोष जायसवाल, मधुसूदन, अतुल, धर्मेन्द सेठ, संजीव जायसवाल, विशाल गुप्ता, राकेश सेठ, रतन सिकरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ की बैठक महामंत्री डा. वीडी शर्मा के आईबीएम स्थित चेम्बर में हुई जहां नेता जी को याद करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में 28 जनवरी को प्रस्तावित प्रदेशस्तरीय बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष/पूर्व कुलपति प्रो. डीडी दूबे, डा. रसिकेश, डा. दीनानाथ सिंह, डा. जगदीश चन्द्र दीक्षित, डा. राम नारायण, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विक्रम गुप्त की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित हुई जहां वक्ताओं ने कहा कि नेता जी की कुर्बानी का परिणाम है कि आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर अवधेश गिरि, यूपी सिंह, भृगुनाथ पाठक, शरद पटेल, मायाशंकर श्रीवास्तव, इं. रमेश गुप्ता, रमेश पाण्डेय, अतुल सिंह, अतुल जायसवाल, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, संदीप पाण्डेय, सुनील सिंह, लवकुश पटेल, राजेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
श्री चित्रगुप्त सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहट्टा पर नेता जी की जयंती मनायी गयी जिसका संचालन महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। इस अवसर पर दयाल सरन, मनोज श्रीवास्तव, सरस चन्द, राकेश सिन्हा, विकास चन्द, डा. सुनील श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।
नगर के डीडीएस वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले नेता जी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई जहां मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय ने विद्यार्थियों को नेताजी का विस्मरण करते हुये बताया कि उनके जैसे महापुरुषों का जन्मदिन मनाने की कोई तिथि नहीं होती, बल्कि देश हर क्षण, हर कोने से उन्हें सहृदय याद करता है। डायरेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि नेता जी एक ऐसे युवा थे जिन्होंने युवाओं व बूढ़ों में आजादी का जोश भरकर उनसे यहां तक कहा कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे गुरुपाल सिंह ने अतिथियों सहित छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद विद्यार्थी जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट स्थित क्रान्ति स्तम्भ पर पहुंचे जहां नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किये। इस अवसर पर प्रशांत, सारथी, वंदना, अरिज, प्रिया, मीनू, महरुबा, आरती सिंह आदि उपस्थित रहे।