ट्रक-जाइलो की टक्कर में एक की मौत, कई जख्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_934.html
जौनपुर। ट्रक व जाइलो के आमने-सामने मंे हुई टक्कर में जाइलो चालक की मौत हो गयी जबकि उस पर सवार सभी लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। सभी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी शशि श्रीवास्तव की पत्नी व बच्चे जाइलो कार से जौनपुर से इलाहाबाद जा रहे थे कि रास्ते में पंवारा थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में जाइलो चालक प्रेम यादव की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उस पर सभी लोग जख्मी हो गये। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसके बाद जुटी भीड़ ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। साथ ही घायलों को उपचार हेतु जौनपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां एक महिला की हालत गम्भीर होने पर बेहतर उपचार के लिये रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

