aajtaktimes

मुलायम समाज में समता और सम्पन्नता समाजवाद की स्थापना कर रहे है: गोप


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ‘‘गोप’’ ने अपनी विधानसभा रामनगर के ग्राम रामपुर कटरा में सुप्रीम बुनकर सहकारी समिति के तत्वाधान में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में गरीबों को कम्बल वितरित किया । कम्बल वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कबीना मंत्री श्री गोप ने कहा कि उ.प्र. की सपा सरकार किसान व गरीबों मजलूमों मजदूरो और नौजवानों के मसीहा मुलायम सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाज में समता और सम्पन्नता और समाजवाद की स्थापना के लिए कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सिरौलीगौसपुर मौलाना असलम ने भी और आयोजन सुप्रीम बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष मतलूब अहमद ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा नेता ड0 अलीम, तारिक, किदवई, हशमत अली गुडडू, मो0 आदिल, उसमान, आसिफ आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related

UP 3614329995527298393

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item