aajtaktimes

चौपाल लगा सदर विधायक ने सपा सरकार की उपलब्धियों का किया बखान


अजमी रिज़वी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत चार वर्षो में प्रदेश की जनता से किये गये वादों को पूरा करने के साथ ही राज्य के चहुँमुखी विकास और जनता के कल्याण की अनेकों नयी और महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की। इनमें से अधिकांश योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया गया। जिसका लाभ बड़े पैमाने पर समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गो, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, नौजवानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और किसानों को प्राप्त हो रहा है। उक्त उद्गार सदर विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत ग्राम मंझपुरवा में चौपाल लगा कर सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए सदर विधायक सुरेश यादव ने उपस्थित ग्रामीणों में व्यक्त किये। सुरेश यादव ने आगे कहा इसी क्रम में संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों ओर निर्णयों के सार्थक और समयबद्ध परिणाम हासिल करने के लिए सरकार ने विगत वर्षो में प्रदेश के विकास के लिए एजेन्डा निर्धारित करते हुए उस पर पारदर्शी ढंग से गम्भीरता पूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित करायी, जिसके बड़े उत्साहवर्धक परिणाम प्राप्त हुए हैं। सरकार द्वारा विकास योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की गयी। इसके साथ ही प्रदेश के विकास में तेजी लाने के लिए विकास का एजेन्डा निर्धारित करते हुए उस पर गम्भीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करायी गयी। विकास की इसी गति को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष भी विकास का एजेन्डा तैयार किया गया है जिसे सर्वोन्मुखी विकास हेतु सेक्टरवार विभाजित किया गया है। इसमें कृषि, ऊर्जा, अवस्थापना सुविधाओं का सृजन, मानव संसाधन विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास एवं ग्राम्य विकास आदि को विशेष महत्व दिया गया है। इसके साथ ही इसमें समाज के कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम तथा प्रशासन तंत्र को कुशल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए जाने हेतु अभिनव प्रयास सम्मिलित हैं। जिसका लाभ समाज के सभी वर्गो को निश्चित तौर से मिलेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मो. रिजवान संजय, कमलेश, अवधराम, मुकेश, बनवारी, गुलाम इस्लाम, सविता, कमलेश, धीरेन्द्र, प्रेम, संजय, मिश्रा, अर्जुन यादव, आदि लोग उपस्थित थें।

Related

UP 1912148628864579906

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item