aajtaktimes

15 सूत्रीय मांगो को लेकर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारियों ने दिया धरना


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्यकर्मचारी महासंघ के तत्वाधान
में विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम
से मुख्यमंत्री को भेजा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्टेशन
रोड स्थित गन्ना परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ओर से एक दिवसीय
सत्याग्रह का आयोजन उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के
प्रांतीय अध्यक्ष राम राज दूबे, महामंत्री एसपी दूबे के नेतृत्व में हुआ।
धरने के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी समूह घ कर्मचारियों की सीधी भर्ती कराने
तथा भर्ती पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की। इसी के साथ ही चतुर्थ
श्रेणी के पदों पर संविदा तथा आउट सोर्सिंग पर नियुक्तियां तत्काल बंद की
जायें। पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत
अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी जाये। गन्ना संस्थान में आयोजित धरने में
मुख्य रुप से रामशरण यादव, लालचंद, अब्दुल खालिद, संतोष कुमार मिश्र,
रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, राजेश यादव, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, विनोद
गुप्ता, विनोद वर्मा, सुधीर कुमार, नन्द किशोर मिश्र सहित कई कर्मचारी
मौजूद रहे।

Related

UP 4773689625738243965

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item