आग बुझाने के बताये गये उपाय
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_878.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस, उ.प्र., लखनऊ के द्वारा पूरे
प्रदेश में अग्नि सुरक्षा पाक्षिक मनाये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 19 फरवरी को अग्नि से सुरक्षा
एवं बचाव के सम्बन्ध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी एंव
अग्निशमन कर्मियों द्वारा ग्राम मालिनपुर, ब्लाक रामसनेहीघाट में ग्रामीण
जनता एवं विद्यालय के बच्चों के बीच में ग्रामीण क्षेत्र की आगों एवं
मुख्य रूप से गैस सिलेन्डर की आग के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया
गया, तथा एलपीजी गैस सिलेण्डर में लगी आग को बुझाने का सजीव प्रदर्शन
किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान ललित कुमार यादव स्थानीय जनता एंव
प्राथमिक पाठशाला मालिनपुर के शिक्षक भोला शंकर सिंह अपने छात्र एंव
छात्राओं के साथ मौजूद थे। अग्निशमन अधिकारी एके सिंह एवं फायर कर्मियों
द्वारा प्राथंिमक विद्यालय कुरौली, ब्लाक बंकी, जनपद में ग्रामीण जनता
एवं विद्यालय के बच्चों के बीच में ग्रामीण क्षेत्र की आगों एवं मुख्य
रूप से गैस सिलेन्डर की आग के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया गया। जो
विशेष तौर से एलपीजी सिलेण्डर का सजीव प्रदर्शन कर प्राथमिक विद्यालय के
भोजन बनाने वाली कर्मी राज कुमारी द्वारा एलपीजी सिलेण्डर की आग को एबीसी
फायर एक्सटिंग्यूशर के माध्यम से भी बुझवाया गया।
