aajtaktimes

हड़ियाकोल में 350 मरीजों के हुए आपरेशन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्रीराम वनकुटीर आश्रम हड़ियाकोल में नेत्र के आपरेशन के बाद हार्निया, हाईड्रोसील, पाइल्स, यूट्रेस के आपरेशन देश के कोने-कोने से आये सेवाभावी डाक्टरों ने शुरू कर दिया है। उदयपुर राजस्थान से 1984 से डाक्टरों व नर्सिग टीम को बस द्वारा लाने वाले अन्नता मेडिकल कालेज उदयपुर के अधीक्षक डा. जेके छापरवाल व उनकी टीम के सदस्य डा. जेएल कुमावत, डा. गुमान सिंह पीपाडा एचएस राठौर, डा. हर्ष चुग पीजी आई लखनऊ, डा. करतार सिंह व अन्य ने हार्निया और हाईड्रोसील के आपरेशन किए उदयपुर से 20वर्षों से आ रहे प्रख्यात वैद्य डा. दिलखुश सेठ, डा. अरूण व्यास, डा. जयन्त व्यास, डा. लक्ष्मीकान्त आचार्य ने क्षार सूत्र विधि से पाइल्स के आपरेशन किये। प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. विनिया पेण्डसे उदयपुर के नेत्रत्व में डा. उषा बोहरा अपोलो अस्पताल अहमदाबाद, डा. कमला भरद्वाज भिवानी हरियाणा, अन्य ने यूट्रेस के बड़ी संख्या में आपेशन किये डा. अर्चना अग्रवाल लखनऊ व डा. शरद नलवाया ने सभी मरीजों को एनएस थिसिया दिया शिविर के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि आज तक 350 मरीजों के सर्जरी के आपरेशन किये जा चुके है। प्रमुख सचिव स्वास्थ चिकित्सा ने शिविर का निरीक्षण किया व यहाँ पर मरीजों को दी जा रही उच्च कोटि की मेडिकल सेवाओं के लिए ट्रष्ठ के अध्यक्ष स्वामी रामज्ञान दास जी को बधाई दी और यहाँ की पूरी रिपोर्ट आज ही मुख्यमन्त्री को दंूगा जिससे यहाँ पर और सुविधाएँ आम मरीजों को मिल सके। प्रख्यात सुन्दर काण्ड गायक अजय याज्ञिक दिल्ली के द्वारा सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन हुआ इसमें बड़ी संख्या में लखनऊ के श्रोतागण उपस्थि रहे।

Related

UP 1060565704373100304

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item