40 लाख की शराब बरामद, 1 गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/40-1.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। एसपी के निर्देशन में थाना सतरिख पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों, वाहनों चोरो, लुटेरों व अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि 7 फरवरी को 8 बजे मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम के साथ ग्राम गोकुलपुल मजरे शेखमऊ के बाहर सड़क के किनारे स्थित उपकेन्द्र जो प्रयोग में नही है उसके अन्दर महेश रैदाश पुत्र बुधराम व कमलेश रावत कमरे के अंदर पिपिया में मौजूद कच्ची शराब को यूरिया एवं नौसादर का प्रयोग कर मिश्रित कर रहा था। मौके पर हाल के अन्दर काफी मात्रा में शराब की बाम्बे स्पेशल विस्की जनपद हरगांव मध्यप्रदेश निर्मित पेटियां मिली। अभियुक्त महेश को गिरफ्तार किया। मौके का फायदा उठाकर अभियुक्त कमलेश पुत्र विक्रम निवासी गोकुलपुर थाना सतरिख फरार हो गया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सतरिख पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। सीओ सदर ने बताया कि थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर, आबकारी निरीक्षक राजनाथ सिंह यादव, उप निरीक्षक मनीष सिंह, उप निरीक्षक मदन पाल सिंह, आरक्षी सर्वेश सिंह, आरक्षी अमित सिंह, आरक्षी राजेन्द्र शर्मा ने 533 पेटी शीशी बाम्बे स्पेशल कीमत लगभग 40 लाख, दस लीटर कच्ची देशी शराब एवं अन्य सामग्री बरामद किया है। सीओ सदर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा इस सराहनीय कार्य को उत्साहवर्धन हेतु पांच हजार नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा एसपी अब्दुल हमीद द्वारा की गयी है।
