aajtaktimes

BJP ने आजम खां का फूंका पुतला


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। पुतला फूँकते समय कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राजा कासिम ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रवादी विचारधारा के हैं जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से नरेन्द्र मोदी के डर से आंतकी और देश द्रोही दोनो की भागते-भागते हूए पस्त हो चुके हैं अब वह दिन दूर नही है जब पाकिस्तान की सरकार खुद ही दाऊद इब्राहिम को हिन्दुस्तान को सौंप देगी। और दाऊद इब्राहिम को हजारांे बेगुनाहांे की मौत देने के आधार पर फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा। श्री कासिम ने कहा कि वास्तव मंे प्रदेश सरकार के मन्त्री पागल हैं और पागलांे को इतने बड़े प्रमुख पद पर नही रहना चाहिए। अखिलेश यादव को चाहिए कि ऐसे पागल मन्त्री को तुरन्त बर्खास्त कर देना चाहिए। केन्द्र मंे भाजपा की सरकार है मुलायम अथवा अखिलेश की सरकार नही है जिनके काफिले मंे अंातकवादी और गुंडे चलते हैं। इस मौके पर फराज हुसैन विक्की, मंजर अब्बास रिजवी, ताहिर किदवई, जुबेर अहमद खान, नियामत रसूल, अतुल श्रीवास्तव, राम लाल, मो. जुबेर, जुबेदा खातून, मो. मुन्ना, रणजीत मोहन शुक्ला, जय प्रकाश शर्मा, फारूक अन्सारी, मो. अतीक, फजल हुसैन, पवन पाण्डेय, मो. इजहार सिंह, मनु सिंह आदि।

Related

UP 2397573178346218718

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item