निःशुल्क कैम्प आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_130.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पालिका के सामने स्थित प्रेम क्लीनिक में आंखो की जांच का निःशुल्क कैम्प आयोजित किया गया। एक दिवसीय शिविर में लगभग दो सौ मरीजों की जांच कर उन्हे उचित सलाह मुहैया करायी गयी। जांच शिविर में डा. रोहित सक्सेना ने बताया कि शिविर में जांच व दवाईयां मुफ्त में उपलब्ध करायी जा रही हैं आधुनिक मशीनों के द्वारा मोतियाबिंद को सही करने की सलाह दी गयी। उन्होने कहा कि लेंस वाले आपरेशन में कोई टांका या चीरा नही लगाया जाता। इस आपरेशन से मरीजों को न सिर्फ आसानी होती है बल्कि तुरंत आराम भी मिलता है। शिविर में दूर दराज से आये लगभग दो सौ मरीजों की जांच कर दवाईयां उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर डा रोहित सक्सेना, डा. एएस खरे, फूलचन्द्र रावत सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
