सतीश ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_961.html
अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। खेलकूद से शारीरिक विकास होने के साथ ही टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। यह बात सोमवार को सैयदआलम स्पोर्टिंग क्लब आलमपुर की जानिब से आयोजित सैयदआलम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा ने कही। उन्होने कहा कि समय समय पर होने वाले इन आयोजनो से ग्रामीणा क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी निखरने का मौका मिलता है। यही प्रतिभाएं आगे चलकर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करतीं है। श्री शर्मा ने कहा कि खेलकूद से जहां हमारा शरीर चुस्त और दुरूस्त रहता है वहीं लोगो को टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। जिला पंचायत सदस्य खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उद्घाटन मैच देवरा व नई सड़क की टीमों के बीच खेला गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान फजल मेंहदी धर्मेन्द्र शर्मा अनिल शर्मा शिफात हुसैन मो. जावेद दिलावर हुसैन जकीउल हसन सफीर हैदर व मो. हबीब अािद लोग मौजूद रहे।
