पीड़ित ने पुलिस से की धोखाधड़ी कीया शिकायत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_966.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। असन्द्रा थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजरे सूपामऊ निवासी अजय कुमार ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर दो लोगो पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में उसने लिखा है कि वर्ष 2014 में उसने घटमापुर निवासी महेन्द्र कम्पनी के एजेन्ट अमरेश अमरनाथ के माध्यम से भिटरिया स्थित एजेन्सी से महिन्द्रा मैक्सिमो लोडर खरीदी थी। 90 हजार जमा करके शेष फाइनेन्स करवाना था लेकिन आश्वासन के बाद भी उक्त लोगो की वजह से फाइनेन्स नही हुआ और बीते दिनो भिटरिया के पास चालक को नीचे उतार कर गाड़ी खींच ले गए।

