aajtaktimes

डीएवी कालेज के बच्चों ने एकत्रित किये कपड़े


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव एवं समाजसेवी प्रदीप सारंग और पर्यावरण प्रेमी हरी प्रसाद वर्मा द्वारा गर्म कपड़ो के संग्रह कार्यक्रम के अंतर्गतए फैज़ाबाद रोड स्तिथ डीएवी कालेज के बच्चों व कालेज प्रबन्धन द्वारा एकत्रित किये गए कपडों को प्रदीप सारंग व् हरी प्रसाद वर्मा की अनुपस्थिति में उन की ओर से मो. अतहर व आमिर अली ने प्राप्त किये। इस अवसर पर कालेज की ओर से प्रधानाचार्य ने कहा कि आगे भी वे व उनका कालेज प्रबन्धन इस मिशन में अपना सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर मो. अतहर ने कहा आज मुझे और आमिर को ये अवसर मिला कि हम लोग प्रदीप सारंग कि अनुपस्थिति में भी इस मुहीम को जारी रखे। उन्होंने बताया कि श्री सारंग इसी मुहिम में एक दूसरे कार्यक्रम में बाहर हैं। आमिर अली ने कहा कि निश्चित तौर से इस कार्य से जिले के जरूरतमंदो, गरीबों का भला हुआ है। मै इसी वर्ष इस मुहीम से जुडा और लोगों की मदद करना अच्छा लगता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कालेज के प्रधानाचार्यए शिक्षक, स्टाफ व समाजसेवी मौजूद रहे।

Related

UP 809879623342957123

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item