नेत्र शिविर का हुआ समापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_16.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गरीब असहाय सभी जाति की मेडिकल मदद करने वाले स्वामी रामज्ञान दास जी महाराज जी के आश्रम श्री राम वन कुटीर हड़ियाकोल में 1659 नेत्र के आपरेशन के साथ नेत्र शिविर का समापन हो गया। आज से अनन्ता हास्पिटल के अधीक्षक उदयपुर, राजस्थान के 1984 से सर्जरी टीम के प्रमुख डा. जेके छापरवाल 2 बसों से यात्रा कर आश्रम पर पहुंच गये। उदयपुर मेडिकल कालेज की रिटायर्ड प्रोफेसर डा. विनिया पेण्डेसे, डा. कमला भरद्वाज भिवानी, डा. ऊषा बोहरा अपोलो अहमदाबाद, डा. गुमान सिंह पिपाड़ा, डा. रमेश अग्रवाल कोलकाता, डा. शिव शंकर भरद्वाज भी आश्रम पहुंच गये। सर्जरी के आपरेशन करवाने के लिये कई जिले के मरीज भी आश्रम पर पहुंच चुके है। शिविर के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि कल प्रमुख सचिव स्वास्थ्य उ0प्र0 अरविन्द कुमार सर्जरी शिविर का 03 बजे अपरान्ह शुभारम्भ करेंगे। सर्जरी शिविर की शुरूआत बच्चों की हार्निया के आपरेशन से होगी। कल ही विश्व विख्यात सुन्दर काण्ड गायक अजय याज्ञिक महाराज के द्वारा सस्वर संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ अपरान्ह 02 बजे से होगा।